फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   mom call police control room

'पुलिस जी बचवा को डरा दीजिए, सोता नहीं है'

Thu, 16 Jul 2015 06:59 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
mom call police control room

झारखंड की राजधानी रांची में बच्चों को सुलाने के लिए माँएं अब पुलिस कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 100 का सहारा लेने लगी हैं। कई मम्मियां पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन लगाकर कहती हैं, ''मेरे बचवा को डरा दीजिए, सो नहीं रहा है।''

विज्ञापन


माँओं की इन टेलीफ़ोन कॉल से रांची पुलिस परेशान है। रांची के एसपी एस कार्तिक ने बीबीसी को बताया कि पुलिस ने आठ से 14 जुलाई के बीच इस तरह के 2420 काल्स रिसीव किए। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक-एक नंबर से 25-25 बार तक ब्लैंक या फालतू के काल्स रिसीव किए। कोई अपने बच्चों को सुलाने के लिए कहता है, तो किसी को नींद नहीं आ रही होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियां भी पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन करके मस्ती करने से नहीं हिचकती हैं। पुलिस ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी परेशानी सार्वजनिक तौर पर जाहिर की। उसने लोगों से सहयोग की अपील की है।

धारा 353 के तहद कार्रवाई की जाएगी

mom call police control room

पुलिस के मुताबिक़ आठ से 14 जुलाई के बीच पुलिस ने शिकायत संबंधी 15, सूचना संबंधी 100, पूछताछ संबंधी 35, रांग नंबर के 380, नकली काल 655 और 2420 ब्लैंक काल रिसीव किए। पुलिस अब ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिक ने बताया कि ईद के बाद पहले तो हम ऐसे लोगों को फोन पर ही समझाएंगे। अगर वो फिर भी नहीं मानते तो उनके ख़िलाफ़ इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की धारा 353 के तहद कार्रवाई की जाएगी।

रांची पुलिस को आठ से 14 जुलाई के बीच 2420 ब्लैंक काल किए गए। इस धारा के तहत सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जाता है, क्योंकि ऐसे ब्लैंक काल्स के कारण पीसीआर का नंबर ज़रूरतमंद लोगों को बिज़ी मिलता है। कार्तिक कहते हैं, ''हम जनता की सेवा करने आए हैं, लोगों का मन लगाने या उन्हें सुलाने नहीं।'' रांची पुलिस के कंट्रोल रूम में फिलहाल तीन लाइनें हैं। इन्हें बढ़ाकर पांच करने का प्रस्ताव है ताकि लोगों को फोन एंगेज न मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed