फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   MLAs expressed concern over Sanjay Seth receiving threats appealed to the Home Ministry to take action

Jharkhand: संजय सेठ को धमकी मिलने के मामले में विधायकों ने जताई चिंता, गृह मंत्रालय से तुरंत कार्रवाई की अपील

Sat, 07 Dec 2024 02:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 07 Dec 2024 02:45 PM IST
सार

झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता  राकेश सिन्हा ने इस मामले को गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
MLAs expressed concern over Sanjay Seth receiving threats appealed to the Home Ministry to take action
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को आज धमकी भरा संदेश भेजा गया। मंत्री ने बताया कि धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धमकी भेजने वाले ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी थी। इस पर रांची के विधायक सीपी सिंह झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा बताया और केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस पर गौर करने की अपील की।
विज्ञापन


संजय सेठ को धमकी मिलने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा, "आज सुबह मालूम चला कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी भरा संदेश के साथ 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और ऐसे तत्वों को बेनकाब करना चाहिए।" उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की जांच की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं राज्य सरकार से केंद्रीय मंत्री को उचित सुरक्षा देने की अपील करता हूं। 
विज्ञापन


झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता  राकेश सिन्हा ने इस मामले को गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें अपनी एजेंसियों को सक्रिय करना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि ऐसी घटना के पीछे कौन है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया, "मैंने दिल्ली पुलिस और झारखंड डीजीपी को इस मामले की जानकारी दे दी है। डीसीपी समेत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुझसे मिलने आए और मैंने उन्हें सारी जानकारी दी।" उन्होंने कहा कि उन्हें इन बातों की चिंता नहीं है।


क्या है मामला?
केंद्र की मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ से जबरन वसूली और धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार की दोपहर करीब चार बजे की है। दिल्ली में इससे जुड़ी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धमकी में सांसद को मोबाइल संदेश (SMS) के जरिए 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान मारने की धमकी भी दी गई है। संदेश में लाल सलाम का भी जिक्र किया गया है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed