बेटी और उसकी बीमार मां को केन्द्रीय मंत्री ने दे दी अपनी सीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची की लड़की श्रेया प्रदीप फिलहाल फेसबुक और ट्वीटर पर ट्रेंड कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने फेसबुक पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा को इस बात के लिए धन्यवाद दिया है कि उन्होंने अपनी फर्स्ट क्लास की सीट उसकी बीमार मां और उसके लिए छोड़ दिया और खुद इकोनॉमी क्लास में सफर किया। इसके लिए श्रेया ने ट्वीटर और फेसबुक पर मंत्री जी को धन्यवाद दिया है। श्रेया ने कमेंट लिखते हुए कहा है कि सचमुच अच्छे दिन आ गए हैं।
श्रेया प्रदीप ने बताया कि वह अपनी बीमार मां के साथ बेंगलुरु से इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट से सफर कर रही थी। उन्हें गेट के पास ही एक्सएल सीट अलॉट की गई थी। ताकि उनकी मां को बैठने में सहूलियत हो, मां को चलने फिरने में समस्या आती है। कोलकाता में उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि असल में ये दोनों सीटें केंद्रीय उड्यन मंत्री जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी के लिए बुक है। जयंत अपनी सीट के पास आए और श्रेया की मां की स्थिति देखी तो वो अपनी सीट पर उन्हें बैठने को कहकर खुद इकॉनमी क्साल में चले गए।
श्रेया ने जयंत सिन्हा के साथ अपनी सेल्फी को पोस्ट करते हुए लिखा है कि फ्लाइट में मेरी बीमार मां और मेरे लिए खुद उड्यन मंत्री जयंत सिन्हा ने अपनी सीट छोड़ कर इकॉनमी क्लास में सफर किया, यही तो अच्छे दिन हैं। श्रेया ने जयंत सिंन्हा के साथ अपनी तस्वीर भी लोगों से शेयर किया।
उनके ट्वीट पर मंत्री जयंत सिन्हा ने रीट्वीट करते हुए लिखा है आपका स्वागत है।@jayantsinha @IndiGo6E Ache din is wen Aviation Minister gives his 1st class seat 2 me n my ill mother, sits in d eco class himself Thnx Sir pic.twitter.com/A8Ys7hJ8Wa
— SHREYA PRADIP (@ShreyaPradip) November 6, 2016
You are very welcome! https://t.co/fLlQp4Lzmn
— Jayant Sinha (@jayantsinha) November 6, 2016