{"_id":"5a29d3704f1c1b95188b87ca","slug":"midday-meals-hundred-crore-transferred-into-private-builder-account-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : मिड डे मील का 100 करोड़ निजी बिल्डर के खाते में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : मिड डे मील का 100 करोड़ निजी बिल्डर के खाते में पहुंचा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 08 Dec 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में स्कूली बच्चों के मिड डे मील की मदद के सरकारी 100.10 करोड़ रुपये एक निजी बिल्डर के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। सीबीआई बैंक अधिकारी, बिल्डर और सरकारी अधिकारियों के इस नापाक गठजोड़ की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के डिप्टी मैनेजर, बिल्डर और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इनके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक एसबीआई के हटिया ब्रांच के बिजनेस डेवलपमेंट विभाग के डिप्टी मैनेजर अजय ओरांव ने अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग करते हुए झारखंड सरकार के मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के खाते का करीब 100 करोड़ रुपया भानु कंस्ट्रक्शन कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिया। ओरांव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: मिड डे मील के काम में छात्र लगाए तो शिक्षकों की आएगी शामत
पूरी साजिश और मनी ट्रेल से पता चला है कि इस साल 5 अगस्त को एसबीआई के हटिया ब्रांच को सरकार के बचत खाते से 120.31 करोड़ ट्रांसफर करने का डेविट एडवाइस प्राप्त हुआ। यह रकम एसबीआई के दूसरे खाते समेत कई बैंकों के खाते में ट्रांसफर करना था। कंपनी के साझेदार संजय कुमार तिवारी और सुरेश कुमार को एफआईआर में आरोपी बनाया गया है।