फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   matter of mla fund was uproar in assembly

विधानसभा में विधायक फंड पर हुआ हंगामा

Wed, 05 Dec 2012 05:04 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Dec 2012 05:04 PM IST
विज्ञापन
matter of mla fund was uproar in assembly

झारंखड विधानसभा में मंगलवार को विधायक फंड का मामला उठाया गया। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही पिछले एक वर्ष से फंड जारी नहीं होने पर नाराज थे। विधायकों ने इस संबंध में सरकार से जवाब मांगा, लेकिन विधायक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।

विज्ञापन


सदन की दूसरी पाली में झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने विधायक फंड का मुद्दा उठाया। उन्होंने विधायक फंड पांच करोड़ करने और दस महिनों से फंड जारी नहीं होने की बात कही। तब उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को ग्रामीण विकास विभाग का बताया।
विज्ञापन


बाद में मुख्यमंत्री ने सदन में आने पर कहा कि राज्य में करीब आठ हजार करोड़ से अधिक व्यय का मामला है। पहले सरकार नियमों में ढील देकर विधायक फंड की राशि जारी करती रही है। अब कितनी बार नियमों को शिथिल किया जाएगा। सरकार इसका स्थायी समाधान खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने मुख्यमंत्री के इस बयान का विरोध किया। यहां तक कि स्पीकर ने भी उनके बयान से सहमति नहीं जताई। इस पर कुछ विधायकों ने इस फंड को ही समाप्त करने की मांग कर दी। विधायकों ने सरकार पर अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed