फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   marandi vs soren

इस महाभिड़ंत से हिल जाएगी झारखंड की धरती

Thu, 20 Mar 2014 01:12 PM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
marandi vs soren

झारखंड जाना जाता है आदिवासियों, नक्सलियों और प्राकृतिक संपदा के लिए। लोकसभा चुनाव के मौसम में अब झारखंड का जिक्र किया जाएगा दुमका सीट के लिए क्योंकि इस सीट पर 15 साल बाद भिड़ने वाले हैं शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी।

विज्ञापन


झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन दोनों ही दुमका से चुनाव लड़ेंगे।

मरांडी झारखंड के पहले सीएम रहे हैं जबकि सोरेन सात बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और झारखंड के सीएम भी। मरांडी फिलहाल कोडरमा से लोकसभा सांसद हैं।

पुरानी है ये राजनीतिक अदावत

marandi vs soren

मरांडी और सोरेन की राजनीतिक अदावत बहुत पुरानी है। इस पुरानी लड़ाई में दो बार मरांडी की हार हुई है जबकि एक बार सोरेन की, मरांडी ने सोरेन की पत्नी को हराकर इस हार का बदला चुकता कर लिया था।

शिबू के खिलाफ मरांडी ने पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। साल था 1991, इस चुनाव में मरांडी की हार हुई थी।

1996 में बीजेपी ने फिर मरांडी पर दाव लगाया। इस बार भी मरांडी की हार हुई लेकिन वो दूसरे स्थान पर रहे।

झारखंड बनने के बाद मरांडी उसके पहले सीएम बने। 1998 के लोकसभा चुनावों में मरांडी ने शिबू सोरेन को पराजित कर दिया। इसके बाद 1999 के लोकसभा चुनावों में मरांडी ने शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर आमने सामने

marandi vs soren

अब साल 2014 में फिर एक बार दोनों आमने सामने हैं। दुमका सीट ST के लिए आरक्षित है। मरांडी और सोरेन दोनों ही संथाल आदिवासी हैं।

24 तारीख को मोदी की दुमका में रैली भी है। लेकिन मोदी फैक्टर इस इलाके में बीजेपी के पक्ष में कोई कमाल दिखा पाएगा ऐसा मुश्किल ही लगता है।

मरांडी और सोरेन दोनों ही इस लड़ाई को लेकर उत्साहित हैं, दोनों के कार्यकर्ता भी लड़ाई के लिए तैयार हैं। अब देखना ये होगा कि इस बार की लड़ाई में कौन जीतेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed