{"_id":"63ae24cd426a3c61e9021366","slug":"maoist-killed-in-gunfight-with-security-forces-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, इलाके में चल रहा तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, इलाके में चल रहा तलाशी अभियान
Fri, 30 Dec 2022 05:07 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:07 AM IST
सार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को देखते ही माओवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू की जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया, जबकि एक अन्य गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि माओवादी मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
18 माओवादियों के कोर्बो जंगल में मौजूद की खबर मिली थी
उसने बताया कि भाकपा (माओवादी) के स्वंयभू कमांडर रवींद्र गंजू के नेतृत्व में 18 माओवादियों के कोर्बो जंगल में मौजूद होने की खबर मिली थी जिसके बाद झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अभियान चलाया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को देखते ही माओवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू की जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उनके अनुसार मुठभेड़ के दौरान माओवादी घने जंगल में भाग गए।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा था
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान दो माओवादियों को पकड़ा जिनमें एक की पहचान स्वंयभू कमांडर चंद्रभान पहान के रूप में हुई। उनके अनुसार उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के अनुसार दूसरे माओवादी की पहचान भी स्वंयभू कमांडर गोविंद बिरिजा के रूप में हुई है और दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।