{"_id":"c7a6f6b6-c9ef-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"manmohan-singh-speaks-on-jharkhan-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में राष्ट्रपति शासन का मुद्दा विचाराधीन: मनमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में राष्ट्रपति शासन का मुद्दा विचाराधीन: मनमोहन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 31 May 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखण्ड चुनाव के मुद्दे पर बात करते हुए आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन और वहां विधानसभा चुनाव कराने की संभावना का मुद्दा सरकार के विचाराधीन है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जापान थाईलैंड की यात्रा से लौट रहे थे। प्रधानमंत्री से सवाल किया गया था कि क्या झारखंड में राष्ट्रपति शासन जारी रहेगा या वहां निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होंगे
विज्ञापन
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि,‘‘यह मसला विचाराधीन है। इस वक्त मैं इस मुद्दे पर और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।’’
झारखंड में पिछले पांच महीने से राष्ट्रपति शासन लागू है।
उन्होंने अपने और सोनियां गांधी की बीच की खबरों को भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों की बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम लगभग सभी मुद्दों पर एक साथ मिलकर और सहमति से काम करते हैं।
उनसे ये सवाल भी किए गए थे कि क्या तत्कालीन कानून मंत्री अश्विनी कुमार से इस्तीफा लेने के लिए उन पर सोनिया ने दबाव डाला था लेकिन प्रधानमंत्री ने इन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन