फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Man stabbed to death by brother in J'khand  

देवघर: शराबी भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या की, मां-बाप पर भी किया हमला   

Wed, 27 Oct 2021 06:25 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, देवघर
पीटीआई, देवघर Published by: Amit Mandal Updated Wed, 27 Oct 2021 06:25 PM IST
सार

शराब और गांजे की लत ने छोटे भाई को आपे से बाहर कर दिया। उसने न सिर्फ अपे भाई को मार डाला बल्कि माता-पिता भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

विज्ञापन
Man stabbed to death by brother in J'khand  
Murder - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के देवघर जिले में बुधवार को एक 24 वर्षीय व्यक्ति की उसके शराब और गांजे के आदी छोटे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। छोटे भाई ने उसे डांटने और पैसे की मांग को पूरा करने से इनकार करने पर इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


देवगढ़ के पुलिस अधिकारी पावा कुमार ने बताया कि मारा गया व्यक्ति बुधवार की सुबह भीखना गांव स्थित अपने घर में सो रहा था। तभी उसका 18 वर्षीय भाई कथित तौर पर चाकू लेकर उसके कमरे में घुस गया और उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब माता-पिता अपने बड़े बेटे की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी ने उनपर भी हमला कर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed