फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Man beaten to death by neighbours over altercation in Jharkhand, three of family held

Jharkhand: विवाद के चलते पड़ोसियों ने व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की, एक ही परिवार के तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 09:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Oct 2023 09:47 PM IST
सार

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले में नशे की हालत में एक मजदूर के व्यवहार को लेकर हुए विवाद के बाद उसके तीन पड़ोसियों ने उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Man beaten to death by neighbours over altercation in Jharkhand, three of family held
पुलिस बल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नशे की हालत में एक मजदूर के व्यवहार को लेकर हुए विवाद के बाद उसके तीन पड़ोसियों ने उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना कराईकेला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोंगरा गांव में शनिवार रात को हुई, जब तीन ग्रामीणों ने उसे डंडों, लोहे की छड़ों और पत्थरों से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम गांव गाई और सुनिया करुआ (60 वर्षीय) का शव बरामद किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिहाड़ी मजदूर सुनिया को शराब पीने की आदत थी और वह गांव में उत्पात मचाते थे। 

विज्ञापन

शनिवार रात जब आरोपियों ने उन्हें ठीक से व्यवहार करने के लिए कहा तो वह नशे की हालत में उनसे उलझ गया। अधिकारी ने बताया कि कुछ ही देर में झगड़ा शुरू हो गया और तीनों आरोपियों ने सुनिया को डंडों, लोहे की छड़ों और पत्थरों से पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुनिया को चक्रधरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed