{"_id":"866e7a291437f4f5a1a5547fa036cde4","slug":"love-story-jharkhnd-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की इस प्रेम कहानी ने उड़ाए पुलिस के होश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक की इस प्रेम कहानी ने उड़ाए पुलिस के होश!
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची में एक नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में पहुंची। और बीच शादी में ही वह अचानक गायब हो गई। परिवार को कोई खबर नहीं। कोई नहीं जानता लड़की कहां गई। परिवार वालों की जानकारी में लड़की रांची में किसी को जानती भी नहीं थी।
विज्ञापन
इसके बाद डरे हुए लड़की के पिता ने पुलिस से संपर्क किया। और पुलिस ने गायब नाबालिग लड़की की खोज शुरू की। पुलिस छानबीन में एक मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा। जब कॉल डीटेल निकाली तो पता चला लड़की ने उस नंबर पर कई बार कॉल करके बातें की थीं।
विज्ञापन
इसी नंबर पर शक के आधार पर पुलिस ने लोकेशन के जरिए लड़की को खोज निकाला। लेकिन जब लड़की मिली तो वह अकेली नहीं थी। नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को कोर्ट में पेश करने के बाद परिवार को सौंपा। लड़के ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे को फेसबुक के जरिए जानते थे। फिर दोनों बात करने लगे। फेसबुक के बाद दोनों फोन पर भी बात करने लगे।
इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने फरार होने की योजना बनाई। इसी बीच लड़की एक रिश्तेदार की शादी में रांची आई। और बिना किसी को बताए बीच शादी से वह अपने प्रेमी आकाश कुमार के साथ फरार हो गई।