फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Speaker Om Birla on Jharkhand tour, will visit Jamshedpur and Ranchi on May 25

Jharkhand: झारखंड यात्रा पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, 25 मई को करेंगे जमशेदपुर और रांची का दौरा

Sun, 18 May 2025 04:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 18 May 2025 04:02 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को जमशेदपुर और रांची में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले वे जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के 75 साल पूरे होने के प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla on Jharkhand tour, will visit Jamshedpur and Ranchi on May 25
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : (सोशल मीडिया)

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को जमशेदपुर और रांची में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले वे जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स की 75वीं वर्षगांठ (प्लैटिनम जुबली समारोह) में शामिल होंगे। इसी दिन शाम को रांची में उनके सम्मान में एक नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर हो रहा है। यह पहला मौका है जब ओम बिरला रांची आ रहे हैं। उनके स्वागत में एक भव्य कार्यक्रम रखा गया है। संजय सेठ ने बताया कि यह समारोह शाम 5 बजे डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि सभागार में होगा। इस मौके पर रांची की सैकड़ों संस्थाएं, शहर के प्रमुख लोग और कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बोकारो से कांग्रेस विधायक के नाम दो पैन कार्ड, BJP नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


26 को वापिस दिल्ली लौटेंगे लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगामी 25 मई को जमशेदपुर और राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम रांची में करेंगे। रांची से 26 मई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed