फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   PAN card dispute: Two PAN cards in the name of Congress MLA from Bokaro

पैन कार्ड विवाद: बोकारो से कांग्रेस विधायक के नाम दो पैन कार्ड, BJP नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

Sat, 17 May 2025 09:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 May 2025 09:56 PM IST
सार

Jharkhand: बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह एक बार पुनः सुर्खियों में आ चुकी है। विधायक श्वेता सिंह पर आरोप लगाया गया है कि इनके पास दो पैन कार्ड है और दोनों ही पैन कार्ड में पिता के नाम में बदलाव देखा गया है। अब यह विषय राजनीतिक गलियारों में विवाद का कारण बन चुका है।

विज्ञापन
PAN card dispute: Two PAN cards in the name of Congress MLA from Bokaro
राज्यपाल से मिले भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजनीति में एक विधायक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। दरअसल, बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम दो पैन कार्ड होने की खबर सामने आई है। दोनों ही पैन कार्ड में जन्म तिथि 19 जून 1984 दर्ज है, लेकिन पिता के नाम अलग-अलग हैं। गुरुग्राम से जारी पैन कार्ड CWTPS5392A में पिता का नाम दिनेश कुमार सिंह लिखा गया है, जबकि रामगढ़ से बने दूसरे पैन कार्ड CECPS8218E में पिता के नाम की जगह संग्राम सिंह लिखा हुआ है। इस घटनाक्रम में ध्यान आकर्षित करने वाला बिंदु ये है कि अपने चुनावी हलफनामे में विधायक ने पति के कॉलम के नाम के सामने संग्राम सिंह लिखा है, लेकिन वहीं अगर चुनावी शपथ पत्र में गौर करें तो उनका पैन कार्ड रामगढ़ से बना हुआ है, जिसमें उनके पिता का नाम संग्राम सिंह दर्ज है।
विज्ञापन


विवाद के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज: भाजपा ने राज्यपाल से उचित कारवाई की मांग
विधायक श्वेता सिंह के पास दो पैन कार्ड होने की सूचना मिलने के बाद ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इस मुद्दे पर एक्शन मोड में आ चुका है। इसी कड़ी में आज भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपकर उचित कारवाई करने की मांग की है। रांची विधायक सीपी सिंह ने इस मुद्दे पर विधायक श्वेता सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि आम लोगों के पास एक ही पैन कार्ड होते है, लेकिन इनके पास तो दो दो पैन कार्ड हैं। चुनाव के समय जब नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई, उस समय उनके द्वारा जानकारी नहीं देना उनकी मानसिकता को उजागर करता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: रांची समेत 9 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने मौजूदा विधायक श्वेता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि श्वेता सिंह ने दो पैन कार्ड बनवाए, एक अपने पिता के नाम से और दूसरा अपने पति के नाम से। इस मामले को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए हैं और इसकी जांच की मांग की है। बिरंची नारायण ने कहा कि उन्होंने इस विषय को लेकर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की है और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में श्वेता सिंह दोषी पाई जाती हैं, तो उनकी विधायकी तुरंत रद्द की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed