फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha polls to be held in Jharkhand in four phases

Jharkhand Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की 14 सीटों पर चार चरणों में होगा मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे

Sat, 16 Mar 2024 06:43 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 16 Mar 2024 06:43 PM IST
सार

Jharkhand Lok Sabha Election 2024: झारखंड में 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी चार चरणों में मतदान होगा। 2019 में यहां भाजपा ने 14 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
Lok Sabha polls to be held in Jharkhand in four phases
jharkhand lok sabha electoion 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। देशभर में 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। 4 जून को वोटों की गिनती होगी। 

विज्ञापन

झारखंड की बात करें तो यहां 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें पांच सीटें एसटी और एक सीट एससी के लिए आरक्षित है। झारखंड में कुल मिलाकर 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 
विज्ञापन


चार चरणों में होगा मतदान
झारखंड में चौथे, पांचवे, छठवें और सातवें चरण में मतदान होगा। 
चार लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। 
20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में पांचवे चरण का मतदान होगा। 
गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को छठवें चरण में मतदान होगा। 
राजमहल, दुमका और गोड्डा में 1 जून को सातवें चरण में मतदान होगा। 

2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे  
अब बात 2019 के लोकसभा चुनाव की करते हैं। 2019 में भी झांरखंड में चार चरणों में चुनाव हुआ था। उस दौरान भाजपा ने राज्य की 14 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली थी। कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीट मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कर चुकी है उम्मीदवारों की घोषणा
झारखंड में भाजपा ने 14 में से 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें से कांग्रेस छोड़कर आईं गीता कोड़ा, राज्यसभा सांसद समीर ओरांव, ताला मरांडी और मनीष जयसवाल नए उम्मीदवार हैं। अन्य सात उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से फिर से चुनाव लड़ेंगे। 
वहीं कांग्रेस ने अब तक झारखंड में एक भी सीट पर प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। कांग्रेस, जेएमएम और अन्य दलों में सीट शेयरिंग को लेकर बात चल रही है। 

कौन पड़ेगा किस पर भारी?
चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद झारखंड की सत्तारूढ़ झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है।’ यह भी कहा कि ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग की एक टीम से झारखंड का दौरा करने और उनकी शिकायतें सुनने का अनुरोध किया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’ 

झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि ‘भाजपा लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। पार्टी ने पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन प्रतिद्वंद्वी दलों ने अभी तक सीटों के बंटवारे पर फैसला नहीं किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed