फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Polls Indi alliance rally in ranchi jharkhand news and updates in hindi

INDI Alliance: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, रांची में इंडी गठबंधन की रैली में नहीं होंगे शामिल

Sun, 21 Apr 2024 02:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 21 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कह कि राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां इंडी गठबंधन की रैली हो रही है। लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Indi alliance rally in ranchi jharkhand news and updates in hindi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। आज झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन पार्टियों की रैली है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह अब इस रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


रमेश मे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां इंडी गठबंधन की रैली हो रही है। लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।"
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओं की फोटो वाले पोस्टर रांची के रैली ग्राउंड में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में 14 पार्टियां भाग लेंगी
प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस रैली में कुल 14 राजनीतिक पार्टियां भाग लेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में करीबन पांच लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि इस रैली में केंद्र सरकार के तानाशाह रवैये का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, यह रैली राज्य के आदिवासियों और मूल निवासियों पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल और जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।


शिवसेना नेता (यूबीटी) संजय राउत ने कहा, "हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी ने मुझसे और उद्धव ठाकरे से बात की। आप देख सकते हैं कि महाराष्ट्र में प्रचार चरम पर है। ठाकरे आज मुंबई से बाहर जा रहे हैं। हमने फैसला किया है कि हमारी पार्टी से कोई एक वहां जरूर जाएंगे।"
 
इंडी गंठबंधन की रैली पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मेरा संदेश बहुत स्पष्ट है कि हम भाजपा की बढ़ती निरंकुशता के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ हैं। वे विपक्ष को ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं। वे विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण नहीं मिल रहा है। पहले चरण के चुनाव में बहुत से लोग नहीं, बल्कि जो वोट डालने के लिए निकले हैं, वे इन लोगों (भाजपा) को बदलने के लिए सामने आए हैं।"

इंडी गठबंधन की रैली पर झामुमो सांसद डॉ महुआ माजी कहती हैं, "ये एक बड़ी रैली है और मुझे नहीं लगता कि इतनी बड़ी रैली झारखंड में कभी हुई होगी। हेमंत सोरेन के समर्थन में लोग सामने आ रहे हैं। हम इस रैली की सफलता को लेकर निश्चित है। झारखंड झुकेगा नहीं और इंडी गठबंधन नहीं रुकेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed