फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok sabh Chunav: Joining Annapurna Devi in BJP will have a positive effect said Raghuvar Das

भाजपा में अन्नपूर्णा देवी के शामिल होने से पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव : सीएम रघुवर दास

Tue, 26 Mar 2019 11:53 AM IST
आसिम खान भाषा, रांची
भाषा, रांची Published by: आसिम खान Updated Tue, 26 Mar 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Lok sabh Chunav: Joining Annapurna Devi in BJP will have a positive effect said Raghuvar Das
रघुवर दास (फाइल फोटो) - फोटो : twitter (@dasraghubar)

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को कहा कि अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने से झारखंड की राजनीति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि वर्तमान सरकार की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हो कर विभिन्न दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार की जनहित वाली नीतियों को देखते हुए मतदाता भाजपा को भारी बहुमत देकर फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।’ इससे पूर्व, राजद की प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और पूर्व विधायक जनार्दन पासवान आज भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा महामंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन


भूपेंद्र यादव और रघुबर दास ने अन्नपूर्णा देवी और जनार्दन पासवान को भाजपा कि सदस्यता दिलाई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को फिर से मजबूत प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘अन्नपूर्णा देवी झारखंड की लोकप्रिय नेता हैं। इन्होंने जनहित की राजनीति की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस, राजद, जेएमएम, वाम दलों ने गांव, गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर अब तक अपनी मतपेटी भरी है। लेकिन उनकी भलाई के लिए कुछ नहीं किया।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी के हित के लिए काम किया है और उनके नेतृत्व में ही देश में सभी लोगों का कल्याण और विकास संभव है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed