{"_id":"5ed83f118ebc3e9048062834","slug":"locusts-causing-havoc-in-palamu-division-of-jharkhand-agriculture-department-alerts","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के पलामू प्रमंडल में तबाही मचाने आ रही टिड्डियां, विभागों को अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के पलामू प्रमंडल में तबाही मचाने आ रही टिड्डियां, विभागों को अलर्ट जारी
Thu, 04 Jun 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड के पलामू प्रमंडल में टिड्डियों का दल तबाही मचाने आ सकता है। इसके लिए झारखंड सरकार के कई विभागों ने मिलकर इस संकट से निबटने के लिए गाइडलाइन तैयार की है। कृषि विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के जिलों में टिड्डियों के हमले की आशंका है। इसलिए संबंधित विभागों और लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने जो गाइडलाइन तैयार की है, उसमें वन और अग्निशमन विभाग का भी सहयोग लिया गया है। वहीं, राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार को स्थानीय लोगों को टिड्डियों को भगाने के लिए बर्तन बजाते और पटाखे फोड़ते देखा गया।
विज्ञापन