झारखंड में बारूदी सुरंग विस्फोट, आठ की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में छह चुनाव कर्मियों और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस विस्फोट के पीछे नक्सलियों के हाथ होने की आशंका जताई गई है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव ड्यूटी से लौटते समय उन्हें निशाना बनाया गया। पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने कहा कि जिले के शिकारीपारा विधानसभा क्षेत्र के असनाजोर में यह हमला हुआ।
उन्होंने बताया कि कांबिंग आपरेशन के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है। राज्य के दुमका, राजमहल, गोड्डा और धनबाद लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ।
ईवीएम लेकर लौट रहे थे
बीबीसी के मुताबिक झारखंड के पुलिस महानिदेश राजीव कुमार ने बताया कि ये हमला दुमका के शिकारपाड़ा में हुआ। उनका कहना था कि मरने वालों की तादाद में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
स्थानीय पत्रकार नीरज सिन्हा का कहना है कि ये जगह राजधानी रांची से 450 किलोमीटर दूर है। उनका कहना था कि अभी ये साफ नहीं है कि बस में कितने लोग सवार थे। नीरज सिन्हा ने बताया कि बस में सुरक्षाकर्मी और मतदान के कामों में लगे सरकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
उनका कहना था कि ये सभी लोग मतदान के बाद इवीएम लेकर दुमका लौट रहे थे।