फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   landmine blast in jharkhand, 4 policman killed

आतंकियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट कर उड़ाई पुलिस की जीप, 4 की मौत

Thu, 28 Jan 2016 06:15 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 06:15 AM IST
विज्ञापन
landmine blast in jharkhand, 4 policman killed

झारखंड के पलामू से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंडमाइन ब्लास्ट में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


जिस पुलिस टीम पर हमला किया वह क्षेत्र में सर्च आपरेशन चला रही थी। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची से 170 किलोमीटर दूर पलामू जिले के खालापार इलाके में मोहदानंद-जापला रोड पर नक्सलियों ने आईईडी बम प्लांट कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ा

landmine blast in jharkhand, 4 policman killed

इसी बीच पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ की टीम उधर से गुजरी तो पहले से ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने विस्फोट कर एक गाड़ी को उड़ा दिया। विस्फोट इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

मरने वालों में वाहन का ड्राइवर भी शामिल है। वहीं घायलों को आनन फानन में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो और पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ मिलकर नक्सलियों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग आपरेशन चला दिया।

बता दें कि झारखंड के 24 में से 18 जिले गंभीर रूप से नक्सल प्रभावित हैं। जहां लगातार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed