फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lalu Prasad Yadav Health News Update Lalu Yadav likely to be shifted to AIIMS as health deteriorates

Lalu Prasad Yadav: लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया, एम्स के सीसीयू में होगा इलाज

Sat, 23 Jan 2021 09:52 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 23 Jan 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Health News Update Lalu Yadav likely to be shifted to AIIMS as health deteriorates
लालू यादव - फोटो : PTI

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद डॉक्टर की सलाह से एयर एंबुलेंस द्वारा उन्हें दिल्ली लाया गया। एयरपोर्ट से उन्हें सीधे एम्स ले जाया गया। यहां उन्हें कार्डियोथोरेसिक सेंटर के कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में हृदय रोग संबंधित समस्याओं का निदान किया जाता है।

विज्ञापन


लालू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि कुछ देर पहले रिम्स( रांची) ने लालू यादव की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट जारी की थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। वहीं HRCT रिपोर्ट में निमोनिया पाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके पिता के फेफड़ों में पानी भरने की जानकारी दी है। साथ ही, उनके चेहरे पर सूजन भी आ गई है। बता दें लालू चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



राजद नेता लालू प्रसाद के चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने उन्हें एम्स, दिल्ली में एयर एंबुलेंस से शिफ्ट करने का फैसला किया है। 

 

ऐसी है लालू यादव की हालत

जानकारी के मुताबिक, लालू यादव की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में उन्हें दिल्ली स्थित एम्स शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। जेल प्रशासन इस मामले में डॉक्टरों के बोर्ड से रिपोर्ट लेगा, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद लालू को दिल्ली शिफ्ट करने की इजाजत ली जाएगी। माना जा रहा है कि लालू को आज ही दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है।

तेजस्वी ने दी यह जानकारी

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार रात उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद तेजस्वी ने बताया कि उनके पिता की 25 फीसदी किडनी काम कर रही है। उनका क्रिएटिनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है। वहीं, फेफड़े के संक्रमण से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed