फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   lalu yadav said in ranchi BJP did not considered Birsa Munda Sido Kanhu for deserving respect

बीजेपी को भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और नीलांबर-पीतांबर सम्मान के लायक नहीं लगे: लालू यादव

Wed, 22 Nov 2017 08:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 22 Nov 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
lalu yadav said in ranchi BJP did not considered Birsa Munda Sido Kanhu for deserving respect
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद ने झारखंड सरकार के रांची कॉलेज को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय कर देने का जमकर विरोध किया है। इसी साल अप्रैल के महीने में रघुवर सरकार ने रांची विश्वविद्यालय के सबसे पुराने कॉलेज रांची कॉलेज को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में बदल दिया था। 
विज्ञापन


लालू यादव ने कहा है कि जिस व्यक्ति का झारखंड में कोई योगदान नहीं है, उसके नाम पर रांची के सबसे पुराने कॉलेज का नाम रखना सरासर गलत है। लालू ने रघुवर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या बीजेपी को भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और नीलांबर-पीतांबर जैसे झारखंड के महापुरुषों  इस सम्मान के लायक नहीं लगे। उन्होंने कहा झारखंड के महापुरुषों का सम्मान किया जाना चाहिए। लालू प्रसाद रांची में चारा घोटाले की सुनवाई के लिए आए हुए थे और इस दौरान वे पत्रकारों से रू-ब-रू थे। 
विज्ञापन


झारखंड के लोगों में नाराजगी 
लालू यादव ने कहा कि आदिवासी महापुरुषों की अनदेशी से झारखंडवासी निराश हैं और उनमें सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है। लालू ने राज्य सरकार के झारखंड विकास के दावे को खोखला बताया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में झारखंड से पलायन जारी है। राज्य में भूख से मौत हो रही हैं। किसानों की जिंदगी भी नहीं बदली और वे अब भी आत्महत्या कर रहे हैं। जनता को भूलकर सरकार स्थापना दिवस मनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर जश्न मना रही है। लालू यादव ने दावा किया कि अगले चुनाव में राज्य की जनता सरकार को सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को ही बनना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष 
पत्रकारों ने राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावनाओं के बारे में सवाल किया। जिसके जवाब में लालू यादव ने कहा कि अब राहुल गांधी को ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना चाहिए। सोनिया जी की तबीयत नासाज रहती है इसलिए कांग्रेस पार्टी में जोश भरने के लिए राहुल जी के युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। पत्रकार वार्ता में लालू यादव के साथ राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, राजद नेता डॉ. मनोज, रामकुमार यादव और कैलाश यादव मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed