जेल के भीतर से लालू ने नीतीश की जगाई अंतरात्मा, कहा- आंध्र प्रदेश से कुछ सीखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बाद आखिरकार तेलुगु देशम पार्टी ने एनडीए से अपना दामन छुड़ा लिया है। टीडीपी ने यह फैसला आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने के बाद लिया।
वहीं रांची की जेल में बैठे लालू यादव ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ललकारा है। उन्होंने नीतीश कुमार से कहा है कि आखिर नीतीश की अंतरात्मा किस कैदखाने की काल कोठरी में काली हो रही है। बिहार के विशेष राज्य के मुद्दे पर पर उनकी जुबान पर ताला क्यों लटक गया है?
वह आगे नीतीश पर तंज कसते हुए लिखा है कि जनाब रीढ़ की हड्डी सीधी रखिए और कुछ आन्ध्र प्रदेश से सीखिए। कुर्सी,विशेष बंगले और विशेष सुरक्षा के लिए बिहारियों के हक को आपने क्यों बेच दिया है? उन्होंने नीतीश पर दोहरा मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया है।
नीतीश की अंतरात्मा किस क़ैदखाने की काल-कोठरी मे काली हो रही है?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 16, 2018
बिहार के विशेष राज्य के मुद्दे पर ज़ुबान पर ताला क्यों लटक गया?
रीढ़ की हड्डी सीधी रख कुछ आन्ध्रप्रदेश से सीखिए।
कुर्सी,विशेष बंगले और विशेष सुरक्षा के लिए बिहारियों के हक़ो को क्यों बेच दिया?
दोहरा मापदंड क्यों?
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न जिए जाने से जबसे टीडीपी अलग हुई तब से उन-उन राज्यों के प्रतिनिधि भी अब विशेष राज्य के दर्जे की मांग के साथ आवाज बुलंद कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने भले ही इस मामले में कुछ न बोला हो लेकिन पार्टी के नेता केसी त्यागी का कहना है कि बिहार की मांग को गंभीरतापूर्वक लिया जाए, इसके लिए हम हर तरह से संघर्ष करेंगे।
वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी पिछले दिनों पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र से ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को दोहराया था।