सेना को अपशब्द कहने पर ट्रेन में कश्मीरी युवक की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद बेशक कश्मीर में हिंसा भड़की हुई हो, बाकी देश भी इससे अछूता नजर नहीं आता है। कश्मीर के मुद्दे को लेकर हुई बहस में नई दिल्ली से रांची जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में झारखंड निवासी एक व्यक्ति ने कश्मीर के युवक की पिटाई कर दी।
आरोप है कि कश्मीरी युवक भारतीय सेना के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाकया गुरुवार का है। नई दिल्ली से रांची तक चलने वाली गरीब रथ में कश्मीर निवासी एमएस बेग दिल्ली से मुगलसराय के लिए सफर कर रहे थे। बेग ट्रेन के जी 14 कोच में सवार थे, उनके साथ गढ़वा निवासी एक व्यक्ति भी सफर कर रहा था।
बताया जा रहा है कि सफर के दौरान बेग ने कश्मीरी में आजादी आंदोलन का समर्थन करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकी बुरहान वानी की मौत को भी गलत बताया।
बुरहान वानी की मौत पर बहस कर रहा था कश्मीरी युवक
बेग के साथ सफर कर रहे अन्य लोगों ने बताया कि उसके साथी यात्री ने उसे तब थप्पड़ मार दिया जब वह कह रहा था कि भारतीय फौजों को पाकिस्तानी फौजें कश्मीर से कुत्ते की तरह बाहर निकाल देंगी।
उसी डिब्बे में सफर करने वाले एक अन्य यात्री जगमोहन सिंह ने बताया कि हम उनसे अगली सीट पर बैठे थे जब यह बहस सुनी। पीड़ित बेग बार बार कह रहे थे कि भारतीय सेना को पाकिस्तानी फौज कश्मीर से कुत्ते की तरह भगा देगी।
वह यह भी कह रहा था कि अगर कश्मीर ने नदियों का पानी रोक दिया तो उत्तर भारत संकट में आ सकता है। इसी के बाद दोनों यात्रियों में झगड़ा हुआ। वहीं मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।