कांवड़िए की हत्या कर शव पेड़ से टांगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के देवघर जिले में पुलिस को 65 वर्षीय कांवड़िए की लाश पेड़ से लटकी मिली।
पुलिस के अनुसार कांवड़िए की हत्या कर लाश को गमछे के सहारे पलाश के पेड़ से लटका दिया गया। आशंका जतायी जा रही है कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को गमछे के सहारे पेड़ से लटका कर छोड़ दिया गया।
कैसे मिली सूचना?
घटनास्थल कांवड़ियों के रास्ते से महज 200 मीटर की दूरी पर है। घटनास्थल सरासनी-खिजुरिया के बीच में घना पलाश जंगल है।
गांव के लोग उसी के आसपास खेती का काम कर रहे थे तभी किसी की नजर पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर मोहनपुर थाना प्रभारी डीएन ठाकुर सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे व मृतक की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छानबीन कर रही पुलिस
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस अभी दो बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को शक है कि आपसी दुश्मनी के लिए भी कोई परिचित द्वारा विश्वास में लेकर वृद्ध कांवड़िए की हत्या की गयी होगी। वहीं लूटने की नीयत से भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। फिलहाल इन्हीदो बिंदु पर पुलिस की पड़ताल चल रही है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है।