फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JVM, Congress and JMM cheated Jharkhand said Chief Minister Raghubar Das

पहले यूपीए के नाम पर लोगों को ठगा, अब महागठबंधन के नाम पर लड़ रहे चुनाव : रघुवर दास

Thu, 02 May 2019 10:01 AM IST
आसिम खान भाषा, बरकट्ठा/डोमचांच
भाषा, बरकट्ठा/डोमचांच Published by: आसिम खान Updated Thu, 02 May 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
JVM, Congress and JMM cheated Jharkhand said Chief Minister Raghubar Das
रघुबर दास (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को आरोप लगाया कि जेवीएम, कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने झारखंडवासियों को ठगने का कार्य किया है। एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की शिबू सोरेन के कोयला मंत्री रहते कोयला घोटाला हुआ। उनको मंत्री पद छोड़ना पड़ा। 

विज्ञापन


आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले बाबूलाल मरांडी कोडरमा के लोगों का हक मार रहे हैं। उन्होंने आदिवासियों को छलने और ठगने का काम किया। दास ने कहा कि उनमें हिम्मत होती तो आदिवासी क्षेत्र से चुनाव लड़ते। ऐसे लोगों की जमानत जब्त होनी चाहिए ताकि बाबूलाल की हिम्मत ना हो फिर से चुनाव लड़ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 साल तक गठबंधन की सरकार बना कर कांग्रेस व अन्य ने राज्य को लूटने का कार्य किया। 
विज्ञापन


इन डरपोक लोगों ने 2004 से 2014 तक यूपीए के नाम पर देश को छला। अब महागठबंधन के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुद्दा देश का विकास नहीं, गरीबों का कल्याण नहीं। इन चोर नेताओं को पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनके लिए बस मोदी हटाना मुद्दा रह गया है । क्योंकि इन्हें पता है मोदी जी आएंगे तो ऐसे लोगों की जगह जेल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दास ने कहा कि कोडरमा की बंद खदानों को पुनः प्रारम्भ कराने हेतु निविदा जारी कराई जाएगी। मई के बाद निविदा होगी और बंद खदानों को प्रारम्भ करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यहां के क्रशर यूनिट को भी शुरू करने के लिए कानून सम्मत नियमों में संशोधन किया जाएगा। ताकि यहां के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मात्र साढ़े 4 साल में 30 लाख घरों को रोशन कर दिया। जबकि 67 साल में झारखण्ड के 38 लाख घरों तक बिजली पहुंची थी। बिजली आपूर्ति एवं वितरण हेतु आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। जल्द हज़ारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद में डीवीसी की जगह झारखण्ड विद्युत बोर्ड बिजली की आपूर्ति करेगा।


दास ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार लगातार गरीबी उन्मूलन के लिए कार्य कर रही है। भाजपा विभेद की राजनीति नहीं करती। सरकार की योजनाएं गरीबों के लिए है। सभी समुदायों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed