फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JP nadda attack hemant soren govt address jharkhand bjp leaders through video conferencing naxalism

झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई, फिर पैर पसार रहा नक्सलवाद: नड्डा

Mon, 07 Sep 2020 02:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 07 Sep 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
JP nadda attack hemant soren govt address jharkhand bjp leaders through video conferencing naxalism
जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : Twitter @JPNadda

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में एक बार फिर नक्सलवाद और उग्रवाद पैर पसारने लगा है और कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है।

विज्ञापन


झारखंड प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए नड्डा ने राज्य सरकार को कमजोर और तुष्टिकरण की निशानी बताया और आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसके राज में विकास के सारे काम अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'विकास तक रूक जाता है जब कानून और व्यवस्था चरमरा जाती है। आज सोरेन सरकार में झारखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा के राज में नक्सलवाद प्राय: समाप्त हो गया था। आज वहां नक्सलवाद और उग्रवाद फिर से दनदना रहा है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। ये कमजोर सरकार और तुष्टिकरण की निशानी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार के रण में भाजपा का अभियान तेज, नड्डा ने सांसदों को दिया टास्क, गांवों का दौरा कर लोगों से मिलें

उन्होंने कहा, 'राज्य की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारयुक्त और विकासमुक्त है। विकास हो नहीं रहा है और वह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।' भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि विपक्षी दलों की गोलबंदी के चलते पार्टी भले ही चुनाव हार गई हो लेकिन जनता के दिलों से वह उतरी नहीं है।


उन्होंने कहा, 'जनता में हमारा स्थान है। हमें सबसे ज्यादा वोट मिले। अब गोलबंदी करके... मिलकर के हमें हराने का प्रयास करें तो ये गणित का नंबर है। लेकिन भाजपा लोगों के दिलों में बसी है।' उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की सराहना की और कहा कि झारखंड की जनता महसूस करती होगी कि भाजपा की सरकार न होने के कारण जन कल्याण की नीतियों में जो इजाफा हुआ था आज उसका उन्हें कितना नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा, 'रघुवर दास जी की सरकार ने प्रदेश में बहुत अच्छे काम किए थे। जनता की सेवा की। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान योजना चलाई थी तो रघुबर दास ने कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 5 एकड़ तक की भूमि के लिए 31,000 रुपये तक किसानों को देने का प्रवाधान किया था। अकेला झारखंड ऐसा प्रदेश था जिसने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए दूसरा सिलेंडर भी मुफ्त देने की व्यवस्था की थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed