{"_id":"5bd93906bdec22342b7f9a5c","slug":"journalist-beaten-to-death-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या, जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या, जंगल में मिला शव
भाषा, चतरा, झारखंड
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार चंदन तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चतरा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक समाचारपत्र के 32 वर्षीय एक पत्रकार को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिलेश बी बेरियार के मुताबिक दैनिक समाचारपत्र ‘आज’ के लिए काम करने वाले चंदन तिवारी को आखिरी बार सोमवार रात करीब आठ बजे उनके घर के पास देखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने तिवारी का अपहरण कर लिया और उसे रांची से करीब 110 किलोमीटर दूर सिमरिया प्रशासनिक क्षेत्र के तहत आने वाले बलथेरवा गांव के पास एक जंगल में ले गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जिले के दुंबी गांव के निवासी तिवारी का शव मंगलवार सुबह जंगल से मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तिवारी के परिवार के सदस्यों ने घटना के लिए उग्रवादी संगठन तृतीया प्रस्तुति कमेटी को जिम्मेदार ठहराया है।