फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhans highest award to be named Bhagwan Birsa Munda Bhagwan Sido Kanho says Chief minister hemant soren

Jharkhand: झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम 'भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू' रखेंगे, सोरेन का बड़ा वादा

Sun, 17 Nov 2024 09:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 17 Nov 2024 09:28 AM IST
सार

बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। महज 25 वर्ष की आयु में ही उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Jharkhans highest award to be named Bhagwan Birsa Munda Bhagwan Sido Kanho says Chief minister hemant soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार सत्ता में आती है तो इस संबंध में निर्णय पहली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव जारी है। पहले चरण के मतदान के बाद 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, 'भगवान बिरसा मुंडा - भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार' होगा झारखण्ड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम। आपकी अबुआ सरकार की पहली कैबिनेट का यह पहला फैसला होगा। झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखण्ड!
विज्ञापन


25 साल की उम्र में बिरसा मुंडा की हो गई थी मौत
झारखंड में महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। महज 25 वर्ष की आयु में ही उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण का मतदान समाप्त 
झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान बुधवार को खत्म हो गया। पहले दौर में 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जहां कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। इसके साथ ही चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, महुआ माजी, गीता कोड़ा और पूर्णिमा दास जैसै चर्चित चेहरों के सियासी भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed