फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: wives got cheated in marriage and made a deal divided husband for three days

झारखंड: शादी में मिला धोखा तो पत्नियों ने की डील, तीन-तीन दिनों के लिए किया पति का बंटवारा

Mon, 15 Feb 2021 10:30 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 15 Feb 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: wives got cheated in marriage and made a deal divided husband for three days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड की राजधानी रांची से पति पत्नी और वो का एक अजीबो-गरीब मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक पति को उसकी पत्नी और प्रेमिका के बीच बांट दिया गया है। 

विज्ञापन


एक समझौते के मुताबिक पति को सप्ताह में तीन दिन अपनी पत्नी के साथ तो तीन दिन प्रेमिका के साथ रहने के लिए कहा गया। इसके अलावा हफ्ते का बचा हुआ एक दिन युवक को खुद के हिसाब से बिताने की मंजूरी मिली। हालांकि, यह सिलसिला ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।
विज्ञापन


दरअसल, पहले से शादीशुदा शख्स ने एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर दूसरी शादी कर ली थी। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। ऐसे में पुलिस वालों को शख्स की दोनों पत्नियों के बीच समझौता कराने के लिए यह अजीब तरकीब सूझी और उन्होंने दोनों पत्नियों के बीच शख्स का बंटवारा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसके कुछ ही दिनों में यह मामला अदालत तक भी पहुंच गया। ऐसे में कोर्ट ने शख्स के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। अब शख्स की पहली और दूसरी, दोनों ही पत्नियां उसे बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

यह पूरा मामला रांची के कोकर तिरिल रोड का है। यहां के निवासी राजेश महतो को पुलिस 15 जनवरी 2020 को सदर थाना ले आई थी। तब पुलिस ने तरकीब निकाली की महतो तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नि के साथ रहेगा, लेकिन यह समझौता अधिक दिनों तक नहीं टिक पाया।

असल में  राजेश महतो की दूसरी पत्नी ने उस के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। ऐसे में अदालत ने महतो के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया और अब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि राजेश महतो पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका संग फरार हो गया था। पत्नी ने इसकी शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई थी। उधर प्रेमिका के परिवार वालों ने भी राजेश पर बेटी को अगवा करने का केस दर्ज कराया था। 

इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने राजेश और उसकी प्रेमिका को खोज निकाला। दोनों ने शादी कर ली थी। ऐसे में पुलिस उन्हें थाने ले लाई। थाने में दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया, तो पुलिस ने राजेश का बंटवारा कर दोनों के बीच लिखित तौर पर समझौता कराया था और इसकी कॉपी दोनों को उपलब्ध कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed