फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Witch doctor killed by son suspecting hand behind grandson death

झारखंड: बेटे की मौत के बाद शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, अपने तांत्रिक पिता को उतारा मौत के घाट

Wed, 21 Dec 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मेदिनीनगर
पीटीआई, मेदिनीनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 21 Dec 2022 10:40 AM IST
सार

आरोपी का अपने पिता से पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा हुआ था और उस घटना के एक पखवाड़े बाद उसके बेटे की इस महीने की शुरुआत में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Jharkhand Witch doctor killed by son suspecting hand behind grandson death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में एक 60 वर्षीय 'ओझा' (जादू-टोना करने वाले) की उसके पोते की मौत के पीछे उसके हाथ होने के शक में उसके बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना पलामू जिले के मझियां गांव की है। आरोपी का अपने पिता से पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा हुआ था और उस घटना के एक पखवाड़े बाद उसके बेटे की इस महीने की शुरुआत में मौत हो गई थी। मेदिनीनगर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋषभ गर्ग ने कहा कि उन्हें संदेह था कि उनके बेटे की मौत के पीछे उनके पिता का हाथ है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मृतक सोमवार को काम के लिए बाहर जा रहा था, उसके बेटे और बहू ने उसे लाठियों से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। गर्ग ने कहा कि उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद दंपती गांव से भाग गए हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed