फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: wife opposing gambling addiction so Husbabd shoots her

Jharkhand: पत्नी की गोली मारकर हत्या, जुआ खेलने का करती थी विरोध इसलिए दी ऐसी खौफनाक सजा

Mon, 05 Dec 2022 08:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहारदग्गा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहारदग्गा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 05 Dec 2022 08:18 AM IST
सार

आरंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति की जुए की लत और आर्थिक कठिनाइयों के कारण दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंध थे। पूछताछ में आरोपी प्रमोद प्रसाद ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
Jharkhand: wife opposing gambling addiction so Husbabd shoots her
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झारखंड के लोहारदग्गा जिले में पति ने पत्नी की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी कि वह जुआ खेलने की उसकी लत का विरोध करती थी। पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे 24 घंटे में ही दबोच लिया। 

विज्ञापन

यह घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के चंदकोपा गांव में हुई। आरंभिक जांच में पता चला है कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति की जुए की लत और आर्थिक कठिनाइयों के कारण दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंध थे। पूछताछ में आरोपी प्रमोद प्रसाद साहू ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन


ईंट भट्टा चलाता है आरोपी 
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद साहू ईंट भट्टा चलाता था। वह अपनी पत्नी उज्ज्वला देवी (28) से आए दिन मारपीट करता था। आरोपी ने अपनी पिस्तौल से पत्नी को तीन गोलियां मारीं। गांव के अन्य लोग व पड़ोसी उसे अस्पतला लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उज्जवला दम तोड़ चुकी थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर प्रमोद ने पहले गुमराह करने की कोशिश की। वह कहता रहा कि उसने हत्या नहीं की है, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज में लदा है आरोपी : एसपी 
लोहारदग्गा के पुलिस अधीक्षक (SP) आर. रामकुमार ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर कलह होती रहती थी। आरोपी कर्ज में लदा है और उसे कारोबार में भी भारी नुकसान हुआ है। इसी हताशा में विवाद के दौरान उसने पत्नी की हत्या कर दी। घटना में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली गई है। मामले में आगे जांच जारी है। 


जुए में हार गया था बड़ी राशि
उधर, मृतका के मायके वालों का कहना है कि उज्जवला देवी ने अपने परिजनों से कहा था कि पति प्रमोद जुए में लाखों रुपये हार गया है। उनका कहना है कि प्रमोद ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed