{"_id":"62a1b52d1756f23acb3478e4","slug":"jharkhand-villagers-beat-up-two-accused-of-rape-one-killed-by-burning-alive-other-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: गांव वालों ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को बुरी तरह पीटा, जिंदा जलाने से एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: गांव वालों ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को बुरी तरह पीटा, जिंदा जलाने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
Thu, 09 Jun 2022 02:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:42 PM IST
सार
घटना बुधवार रात गुमला के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घायल का राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस यानी रिम्स में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
झारखंड के गुमला जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों के साथ गांव वालों ने बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद उन्हें जिंदा जलाने के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया।
मोटर साइकिल भी फूंक दी
लाल ने बताया किपड़ोस के गांव पहुंची भीड़ दोनों को पकड़कर अपने गांव ले आई। वहां दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों को बुरी तरह झुलसी हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। आरोपियों की मोटर साइकिल को भी फूंक दिया गया। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने सदर पुलिस थाने में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में तनाव की सूचना है। इसे देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात गुमला के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने गुरुवार को घटना की जानकारी दी। घायल का राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस यानी रिम्स में इलाज चल रहा है। गुमला के एसडीओपी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि दोनों ने कथित रूप से गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जैसे ही लड़की के परिजनों व अन्य गांव वालों को यह पता चला तो उन्हें पास के एक गांव से आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी पड़ोसी गांव के ही रहने वाले थे।