फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Updates Garhwa Police and villagers clash Palamu two minor girls Molested

Jharkhand Updates: गढ़वा में पुलिस-ग्रामीणों की झड़प; पलामू में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 14 Oct 2024 12:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Updates Garhwa Police and villagers clash Palamu two minor girls Molested
झारखंड - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के गढ़वा जिले में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के मार्ग को लेकर रविवार को ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने कहा कि मदगड़ी गांव में विसर्जन मार्ग को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने अशांति फैलाने की कोशिश की। ग्रामीण मूर्ति विसर्जन के लिए एक खास रास्ते से जाना चाहते थे। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को चोट लगी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पर्याप्त बल तैनात किया गया है। इस संबंध में कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

विज्ञापन

पलामू में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म
झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौटते समय दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उपमंडल पुलिस अधिकारी छतरपुर अवध यादव ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस थाने की सीमा में हुई, लेकिन यह रविवार शाम को सामने आई। उन्होंने बताया कि दलित परिवारों की दो लड़कियां शुक्रवार को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और अपराध को अंजाम दिया। लौटने के बाद लड़कियों ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। अगले दो दिनों तक मामले को पंचायत स्तर पर निपटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रविवार देर शाम शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी का बॉयलर फटा एक मजदूर की माैत...एक झुलसा

झारखंड के ही सरायकेला-खरसांवा जिले में फैक्टरी का बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ताला इंटरप्राइजेज कंपनी में हुआ। इससे पहले, कंपनी के परिसर में आग लग गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed