{"_id":"6ae85aeffbe458f13c095130","slug":"jharkhand-for-the-first-time-in-the-history-of-snmmch-a-woman-has-become-the-hod-of-medicine-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: एसएनएमएमसीएच के इतिहास में पहली बार महिला बनीं मेडिसिन विभाग की एचओडी, इन्होंने संभाली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: एसएनएमएमसीएच के इतिहास में पहली बार महिला बनीं मेडिसिन विभाग की एचओडी, इन्होंने संभाली जिम्मेदारी
Mon, 02 Nov 2026 03:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:12 PM IST
सार
धनबाद के एसएनएमएमसीएच में डॉ पूर्णिमा करकेट्टा ने मेडिसिन विभाग की नई विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। अस्पताल के इतिहास में पहली बार किसी महिला चिकित्सक को यह जिम्मेदारी मिली है। बेहतर इलाज, टीमवर्क और मरीजों का भरोसा उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
एसएनएमएमसीएच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के मेडिसिन विभाग में सोमवार को नया अध्याय जुड़ गया। डॉ पूर्णिमा करकेट्टा ने मेडिसिन विभाग की नई विभागाध्यक्ष (एचओडी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। अस्पताल के इतिहास में पहली बार किसी महिला चिकित्सक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक इस पद पर केवल पुरुष चिकित्सक ही जिम्मेदारी संभालते रहे थे।
विज्ञापन
डॉ पूर्णिमा करकेट्टा के पदभार ग्रहण करने पर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उनके विभागाध्यक्ष बनने को अस्पताल में महिला चिकित्सकों की नेतृत्वकारी भूमिका के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पढे़ं: झारखंड दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत: देवघर में विधिक सेवा शिविर तो रांची में 35 करोड़ के डेटा सेंटर का उद्घाटन
विज्ञापन
बेहतर इलाज और टीमवर्क प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ पूर्णिमा करकेट्टा ने कहा कि विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होने के साथ ही चुनौतीपूर्ण भी है। मेडिसिन विभाग में सामान्य से लेकर गंभीर स्थिति के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और विभागीय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि विभाग में टीमवर्क को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। चिकित्सकों, जूनियर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल रहने से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके लिए विभाग की कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मरीजों का भरोसा बनाए रखने पर जोर
डॉ करकेट्टा ने कहा कि किसी भी चिकित्सा संस्थान के लिए मरीजों का भरोसा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में काम करेंगी। पदभार ग्रहण के अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों ने भी उन्हें पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।