फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand tribal festival from today, artists from many states will perform

Jharkhand: दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव आज से, कई राज्यों के कलाकार करेंगे कला का प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2022 02:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Aug 2022 02:02 PM IST
सार

इस समारोह में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, फैशन शो, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Jharkhand tribal festival from today, artists from many states will perform
हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में जनजातीय महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो गया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में हो रहे इस दो दिवसीय महोत्सव में नार्थ ईस्ट के कलाकार भाग लेंगे। जनजातीय कलाकारों की कला के प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार की ओर से कई तैयारियां की गई हैं। इस समारोह में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, फैशन शो, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मिजोरम समेत राज्य के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिबू सोरेन सांसद, राज्यसभा होंगे। वहीं, कल होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। इस दौरान मंत्रिमंडल के समस्त मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे। मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य-व्यंजन, कला एवं शिल्प की प्रदर्शनी, मोरहाबादी फुटबॉल मैदान खेल का आयोजन, ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में सेमिनार और पैनल चर्चा मोरहाबादी हॉकी मैदान में संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed