{"_id":"5d7ed0568ebc3e017941e7d8","slug":"jharkhand-transport-minister-cp-singh-decided-to-give-3-month-relief-to-people-new-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में तीन महीने तक नहीं कटेंगे बड़े ट्रैफिक चालान, दिसंबर तक लागू रहेंगे पुराने प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में तीन महीने तक नहीं कटेंगे बड़े ट्रैफिक चालान, दिसंबर तक लागू रहेंगे पुराने प्रावधान
Mon, 16 Sep 2019 05:29 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Transport Minister CP Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड सरकार ने नए मोटर वाहन कानून के तहत राज्य के लोगों का तीन महीने तक बड़े चालान नहीं काटने का फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि दिसंबर तक जुर्माने के पुराने प्रावधान ही लागू रहेंगे।
विज्ञापन
एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि सरकार ने परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वह लोगों के बीच नए कानून को लेकर जागरूकता फैलाएं।
मुख्यमंत्री रघुबर दास ने एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पूरे राज्य में सुविधा केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग तीन माह के भीतर जरूरी कागजात बनवा सकें। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन करें और बेतरतीब ढंग से वाहन न चलाएं।
विज्ञापन