फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Governor and CM paid tribute to the martyr, government is with the martyr's family- CM

Jharkhand News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद को दी श्रद्धांजलि, सरकार शहीद के परिवार के साथ- सीएम

Sun, 13 Apr 2025 01:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें दुख की इस घड़ी में पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चलाकर उग्रवादियों का सफाया कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand News: Governor and CM paid tribute to the martyr, government is with the martyr's family- CM
झारखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले के रहने वाले जवान सुनील धान की शहादत पर राज्यभर में शोक की लहर है। शनिवार को झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस मौके पर शहीद के परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा शहीद के परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में उग्रवाद अब अपने आखिरी दौर में है। सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं और उग्रवादियों का सफाया कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कई बहादुर जवानों ने अपनी जान दी है लेकिन उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शहीद सिदो-कान्हू जयंती: हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती पर वीर सपूतों को किया नमन, वंशजों से की भेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद सुनील धान खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के कांटी पोड़हा टोली गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां श्रीमती फगुनी उराइन, पत्नी श्रीमती गंदरी धान और दो छोटे बेटे प्रियांश (6 वर्ष) और अनिकेत (4 वर्ष) हैं।

घायल जवान से अस्पताल में की मुलाकात

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज अस्पताल, रांची में भर्ती कोबरा बटालियन के घायल जवान विष्णु सैनी से भी मुलाकात की। वे पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उन्हें हरसंभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed