फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Three killed, six seriously injured after passenger train hits tractor trolley

Jharkhand: पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, तीन की मौत; तरवाहा गांव के पास की घटना

Tue, 31 Oct 2023 09:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 09:57 PM IST
सार

झारखण्ड स्थित तरवाहा गांव के पास एक पैसेंजर ट्रेन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, टक्कर के दौरान ट्रॉली में मौजूद लोग जमीन पर गिरे। 

विज्ञापन
Jharkhand: Three killed, six seriously injured after passenger train hits tractor trolley
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक यात्री ट्रेन की चपेट में एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। झारखण्ड के हजारीबाग जिले में मंगलवार को यह हादसा हुआ। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन ने मामले के जानकारी देते हुए कहा, दोनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली कई फीट ऊंची उछल गई।
विज्ञापन


मामले पर जानकारी देते हुए कहा, टक्कर के बाद कई लोग जमीन पर जा गिरे। यह दुर्घटना पूर्व मध्य रेलवे के हजारीबाग और चरही स्टेशनों के बीच हुई जब बरकाकाना-कोडरमा विशेष यात्री ट्रेन ने चरही थाना क्षेत्र के तरवाहा गांव के पास ट्रैक पार करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कुछ की हालत अभी भी गंभीर है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि आठ पड़ोसी गांवों के लोगों के जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करने के बावजूद क्रॉसिंग मानव रहित बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है तब से वे फाटक बनाने की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed