फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand, Things are normal in Lohardaga, administration removed curfew

झारखंड : लोहरदगा में हालात सामान्य, प्रशासन ने हटाया कर्फ्यू

Thu, 06 Feb 2020 12:55 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला, न्यूज डेस्क, झारखंड 
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, झारखंड  Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 06 Feb 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand, Things are normal in Lohardaga, administration removed curfew
लोहरदगा-फाइल फोटो - फोटो : SELF

झारखंड के लोहरदगा से प्रशासन ने कर्फ्यू को हटा लिया है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में लोहरदगा में 23 जनवरी को जुलूस निकला था। जुलूस पर पथराव के बाद हुई हिंसा के चलते माहौल खराब हो गया था। एहतियातन लोहरदगा में कर्फ्यू लगा दिया गया था। कर्फ्यूग्रस्त लोहरदगा जिले में सप्ताहभर पहले दो चरणों में छह घंटे की ढील दी गई थी। ढील के दौरान स्थिति सामान्य बनी रही। हालात में सुधार को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को कर्फ्यू हटा दिया। प्रशासन ने एहतियातन धारा-144 जारी रखी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लोहरदगा ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कर्फ्यू लगाया गया था। सप्ताहभर पहले कर्फ्यू में कुछ छूट दी गई तो माहौल शांत दिखा। शांति व्यवस्था को देखते हुए कर्फ्यू हटा लिया गया है, वहीं एहतियातन जिलेभर में धारा-144 जारी रखी गई है। 
विज्ञापन


अब तक 51 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 23 जनवरी को सीएए समर्थक जुलूस पर पथराव के बाद भड़की हिंसा को लेकर अब तक 51 लोगों को न्यायिक हिरासत में लिया जा चुका है। शांति व्यवस्था के लिए कर्फ्यू के दौरान ड्रोन कैमरे से शहर और आसपास के इलाके में लगातार निगरानी की जा रही थी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए शनिवार को झारखंड पुलिस के अतिरिक्त बलों की लगभग 15 कंपनियां, 100 एसआई / इंस्पेक्टर और 15 डीएसपी अतिरिक्त रूप से तैनात किए गए थे। शांति बनाए रखने के लिए जिले के तमाम स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।वहीं कर्फ्यू के कारण यहां तमाम सरकारी कार्यालय एवं बैंक कई दिनों तक बंद रहे। लोहरदगा से चलने वाली कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed