फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: talented students of SC-ST, backward classes will get this special scholarship

Jharkhand: झारखंड सरकार ने निभाया वादा, अब इन वर्गों के प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगी ये खास छात्रवृत्ति

Mon, 22 Aug 2022 06:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Mon, 22 Aug 2022 06:46 PM IST
सार

इस संबंध में राज्य सरकार और विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के साथ 23 अगस्त को एमओयू किया जाएगा।

विज्ञापन
Jharkhand: talented students of SC-ST, backward classes will get this special scholarship
झारखंड में प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली छात्रों को ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के प्रयास से ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा अधिकतम पांच छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के साथ साझेदारी करते हुए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। यह वैश्विक छात्रवृत्ति योजना अपने आप में अनूठी है, अब यहां के वंचित समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को वैश्विक छात्रवृत्ति मिलेगी।

विज्ञापन


करार करेगी राज्य सरकार
इस संबंध में राज्य सरकार और विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के साथ 23 अगस्त को एमओयू किया जाएगा। इससे पूर्व तक झारखंड सरकार मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के जरिए यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्थन आयरलैंड के चयनित संस्थानों/विश्वविद्यालयों के चयनित पाठ्यक्रम में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही थी। अब अन्य वर्गों अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी इससे लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच छात्रों का चयन होगा
इस समझौते के अंतर्गत प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना हेतु अधिकतम पांच छात्र/छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयनित पांच छात्र/छात्राओं की पूरी ट्यूशन फीस झारखंडड सरकार वहन करेगी। वहीं बाकी खर्चों का वहन विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ब्रिटिश उच्चायोग,(एफसीडीओ) द्वारा किया जाएगा। एमओयू के तहत सभी भुगतान भारत सरकार के द्वारा अनुमोदित दिशा-निर्देश के तहत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति
स्कॉलरशिप के तहत शैक्षणिक वर्ष 2023- 24 (जिसके लिए अगस्त 2022 में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं) में शुरू होगी, जो तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी। ऐसे में छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2023/24, 2024/25 और 2025/26 के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकेगी। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति प्राप्त आवेदनों के अनुरूप एमओयू को मार्च 2026 तक के लिए किया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक शिक्षण शुल्क के साथ परीक्षा एवं थीसिस शुल्क, एकल छात्र के लिए रहने का खर्च हेतु पर्याप्त मासिक भत्ता, एक भत्ता पैकेज व निवास स्थान से स्वीकृत मार्ग के लिए एक वापसी विमान किराया (इकनोमी क्लास) आने-जाने की यात्रा को कवर करने के लिए भुगतान किया जाएगा। ग्रेट ब्रिटेन के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निभाया वादा, वैश्विक छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था
स्कॉलरशिप योजना के तहत सितंबर 2021 में जब चयनित सात छात्र/छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहे थे, उस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि जल्द अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली युवाओं को भी उच्च शिक्षा का अवसर दिया जाएगा। अपने वादे के अनुसार मुख्यमंत्री ने एक वर्ष से भी कम समय में इन छात्रों का विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने मार्ग प्रशस्त किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री के प्रयास से ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा अधिकतम पांच छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के साथ साझेदारी करते हुए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू की।

10 से बढ़कर छात्रों की संख्या 25 हुई 
मालूम हो कि मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत पूर्व में अधिकतम 10 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही थी, लेकिन अब अधिकतम 25 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। झारखंडड के अनुसूचित जनजाति के अधिकतम 10, अनुसूचित जाति के अधिकतम पांच, अल्पसंख्यक के अधिकतम तीन व पिछड़ा वर्ग के अधिकतम सात प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को चयनित कर प्रत्येक वर्ष विदेश में स्थित अग्रणी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के चयनित कोर्स में उच्च स्तरीय शिक्षा यथा मास्टर्स/एम. फिल हेतु छात्रवृति प्रदान की जाएगी। अब योजना को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना उच्च शिक्षा की राह को और आसान बनाएगा।


शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2022 है। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें- https://www.chevening.org/scholarship/india/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed