फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand started a three minute bulletin to stop conflict between human and elephant

हमार हाथी, हमार साथी: रेडियो बुलेटिन के जरिए झारखंड बचाएगा कीमती जानें

Mon, 02 Apr 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Mon, 02 Apr 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand started a three minute bulletin to stop conflict between human and elephant
हाथी

झारखंड में पिछले कुछ सालों से हाथियों और मनुष्यों के बीच टकराव हो रहे हैं जिसकी वजह से पिछले साल 56 लोगों और 13 हाथियों की जान चली गई थी। वहीं पिछले पांच सालों में 277 लोगों की मौत और 40 हाथी मारे गए हैं। इसी वजह से झारखंड वन विभाग ने रोजाना एक बुलेटिन का प्रसारण करना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से इस तरह के टकराव को रोका जा सके। रेडियो पर तीन मिनट के बुलेटिन के जरिए लोगों को चेतावनी और सूचना दी जाएगी कि किस इलाकों में हाथी मौजूद हैं ताकि लोग वहां जाने से बचें।

विज्ञापन


इस खास बुलेटिन का नाम- 'हमार हाथी, हमार साथी' है। शाम को साढ़े चार बजे इस बुलेटिन का प्रसारण होता है। रेडियो जॉकी लोगों को सूचना देता है कि किन स्थानों पर हाथियों के झुंड को देखा गया है और वे किस दिशा की ओर जा रहे हैं। जॉकी लोगों को सलाह देता है कि वह सावधान रहें। वन के प्रमुख संरक्षक एलआर सिंह ने कहा- हमने निजी एफएम चैनल के साथ साझेदारी की है जिससे कि हाथियों की हलचल के बारे में और जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक रोकथाम के लिए जागरुकता फैलाई जा सके। उन्होंने बताया कि बुलेटिन का प्रसारण सुबह 8.30 बजे और शाम को 4.30 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलावा झारखंड देश में रहने वाले हाथियों की 10 प्रतिशत जनसंख्या का घर है और यहां हाथियों के जंगली झुंड या आवारा बैलों के साथ होने वाले मानव टकराव की वजह से लगभग 65 प्रतिशत लोग मारे जाते हैं। सिंह ने कहा- समय पर हाथियों की हलचल के बारे में सूचना देने से टकराव को रोका जा सकता है। यहां तक कि हमारे पास वाट्सऐप ग्रुप के अलावा हाथियों को ट्रैक करने के लिए सिस्टम मौजूद है मगर यह सूचना सूदूर गांवों तक नहीं पहुंच पाती है। गांवावलों को सूचना देने के लिए बुलेटिन को शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed