{"_id":"616aeba8cdb2e3019a48dbac","slug":"jharkhand-sports-minister-hasan-ansari-paid-tribute-to-manmohan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: खेल मंत्री हसन अंसारी ने मनमोहन सिंह को दे डाली श्रद्धांजलि, अब वीडियो जारी कर मांगी माफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: खेल मंत्री हसन अंसारी ने मनमोहन सिंह को दे डाली श्रद्धांजलि, अब वीडियो जारी कर मांगी माफी
Sat, 16 Oct 2021 08:41 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:41 PM IST
सार
हसन अंसारी देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम चौक का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह को लेकर गलतबयानी कर गए।
विज्ञापन
Hasan Ansari
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि दे डाली। इसे लेकर उनका एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था जिसमें वो एक सभा को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते दिखे। इस वीडियो में उन्होंने मनमोहन सिंह को मृत बताकर उनके सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखवा दिया। हालांकि एक दिन बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास शुक्रवार को अंसारी ने एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम चौक का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए वह मनमोहन को लेकर गलतबयानी कर गए।
इस वीडियो के सामने आते ही उनकी खूब किरकिरी हुई। इसके एक दिन बाद उन्होंने इस सबंध में माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वीडियो में दिख रहा है कि देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास शुक्रवार को अंसारी ने एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम चौक का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए वह मनमोहन को लेकर गलतबयानी कर गए।
विज्ञापन
इस वीडियो के सामने आते ही उनकी खूब किरकिरी हुई। इसके एक दिन बाद उन्होंने इस सबंध में माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया है।
कल भूलवश मैंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के संबंध में एक संक्षिप्त भाषण में जो कहा है दरअसल यह सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे भ्रामक ख़बरों की वजह से हुई है। इस संबंध में मैंने जो भाषण में कहा है उसके लिए मैं दिल से क्षमाप्रार्थी हूँ।उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करता हूँ pic.twitter.com/rfW7quyBVM
— Hafizul Hassan (@hafizulhasan001) October 16, 2021
विज्ञापन