{"_id":"614015b81038823a364f9c8c","slug":"jharkhand-son-marries-cousin-sister-mother-kills-pregnant-daughter-in-law-with-an-axe","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बेटे ने मौसेरी बहन से की शादी, मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बेटे ने मौसेरी बहन से की शादी, मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट
Tue, 14 Sep 2021 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, उमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, उमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:53 AM IST
सार
दीनबंधु और मौसेरी बहन के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। परिवार के विरोध में जाकर दोनों ने प्रेम विवाह किया था, इसी कारण दीनबंधु की मां नाराज चल रही थी।
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के जमशेदपुर में बेटे के प्रेम विवाह से नाराज मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, बेटे ने रिश्ते में मौसेरी बहन से ही प्रेम विवाह कर लिया था, इससे मां नाराज चल रही थी। एक दिन आपसी झगड़े के बाद महिला ने गर्भवती बहू पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, चौका थाना क्षेत्र के जांता पहाड़धार गांव में गीता लायक के बेटे दीनबंधु ने परिवार के तमाम विरोध के बावजूद अपनी मौसेरी बहन से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बेटे की इस हरकत से मां गीता लायक काफी दिनों से नाराज भी चल रही थी।
विज्ञापन
बीते रविवार को दीनबंधु घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गीता लायक व उसकी बहू के बीच कोई विवाद हो गया। इसमें गीता लायक ने अपना आपा खो दिया और बहू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीनबंधु की पत्नी गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी गीता लायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन