चीन के साथ झड़प में शहीद हुआ झारखंड का जवान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर हिंसक गतिरोध के दौरान झारखंड के जवान गणेश हांसदा के शहीद होने पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि जब-जब देश की सीमा और संप्रभुता पर हमला हुआ है झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे उसकी रक्षा की है।
उन्होंने कहा कि कल भी झारखण्डी वीर कुंदन ओझा के शहीद होने की खबर आई थी। शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा में वीर झारखंडी सपूतों का बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा।
जब जब देश की सीमा, संप्रभुता पर हमला हुआ है, झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे उसकी रक्षा की है।
विज्ञापन विज्ञापन
चीनी अतिक्रमण को मूंहतोड़ जवाब देते हुए झारखंड के वीर सपूत कुंदन कुमार ओझा शहीद हुए।साहिबगंज जिले के डिहारी गांव के एक कृषक परिवार से आने वाले कुंदन जी के शहादत को शत शत नमन pic.twitter.com/nMQRlzey0Y— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) June 16, 2020