Jharkhand: सीता सोरेन की आंखों से छलके आंसू, कांग्रेस नेता इरफान अंसारी पर लगाया अपमानजनक टिप्पणी का आरोप
Jharkhand: भाजपा नेता सीता सोरेन ने काह कि कांग्रेस के इरफान अंसारी ने मेरी उम्मीदवारी के एलान के बाद मुझे निशाना बनाया है। लेकिन नामांकन दाखिल करने के बाद की गई उनकी टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती है। यह आदिवासी समुदाय की महिलाओं का अपमान है।
विस्तार
कांग्रेस के इरफान अंसारी की ओर से की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीता सोरेन के रविवार को आंख से आंसू छलक पड़े। सीता सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव में जामताड़ा सीट से उम्मीदवार हैं। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बात की। इसी सीट पर अंसारी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कथित रूप से गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कथित तौर पर सीता सोरेन पर अपमानजनक टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, अंसारी ने मेरी उम्मीदवारी के एलान के बाद मुझे निशाना बनाया है। लेकिन नामांकन दाखिल करने के बाद की गई उनकी टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती है। यह आदिवासी समुदाय की महिलाओं का अपमान है। आदिवासी समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। सीता ने आगे ने कहा, मेरे पति अब जीवित नहीं है, वह (अंसारी)... और इस दौरान वह भावुक हो गईं।
सीता सोरेन कौन हैं?
सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। वह इस साल भाजपा में शामिल हुईं, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पद से इस्तीफा देने और धनशोधन मामले में जेल जाने के बाद परिवार में टकराव हुआ था। हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन के छोटे बेटे हैं। सीता जब भावुक हुईं,तब भाजपा नवादा सांसद विवेक कुमार उनके साथ थे। उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की।
एनसीएसटी ने सरकार को भेजा नोटिस
कांग्रेस नेता की टिप्पणियों की निंदा करते हुए विवेक कुमार ने कहा कि भाजपा केवल जामताड़ा में ही नहीं बल्कि, बल्कि राज्यभर में इस मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने शनिवार को अंसारी की टिप्पणियों का संज्ञान लिय और झारखंड सरकार को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने का नोटिस जारी किया।
संबंधित खबर-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.