फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand simdega two friends arrested for youth murder over road dispute

झारखंड: सिमडेगा में रास्ते के विवाद में दो दोस्तों ने ही की थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 07:49 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2026 07:49 AM IST
सार

झारखंड के सिमडेगा में रास्ते के विवाद में संदीप कुजूर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोस्तों ने लाठी और पत्थर से हमला कर संदीप की हत्या की और शव जंगल में फेंक दिया। दो अन्य आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
jharkhand simdega two friends arrested for youth murder over road dispute
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरडेग थाना क्षेत्र स्थित चेरंगा जंगल से बरामद धांगरीनचा गांव निवासी संदीप कुजूर के क्षत-विक्षत शव के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जमीन विवाद के कारण संदीप के दोस्तों ने ही लाठी और पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि घटना की मुख्य वजह रास्ते को लेकर चल रहा विवाद है।
विज्ञापन


हत्या का विवाद और जांच
मृतक की बहन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि गांव के ही निवासी अगुस्टिन तिर्की के साथ संदीप का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। संदीप अपने चार दोस्तों—संगीत समर एक्का, अगुस्टिन तिर्की, रितेश खलखो और दिनेश साय के साथ घूमने निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। बहन की आशंका के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष टीम ने रितेश खलखो और दिनेश साय को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि चारों दोस्तों ने मिलकर लाठी तथा पत्थर से पीट-पीटकर संदीप की हत्या कर दी और शव को चेरंगा जंगल में फेंक दिया था।

हथियार बरामद और आरोपियों की तलाश
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी और पत्थर बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामले में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed