फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Ranchi bandh on Saturday ruling party targeted BJP in assembly BJP MLA retaliated

Jharkhand: शनिवार को रांची बंद, विधानसभा में सता पक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना तो बीजेपी विधायक ने किया पलटवार

Fri, 21 Mar 2025 07:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 07:42 PM IST
सार

Ranchi bandh: कल यानी शनिवार को रांची बंद रहेगा। झारखंड विधानसभा में सता पक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। ऐसे में बीजेपी विधायक ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Jharkhand Ranchi bandh on Saturday ruling party targeted BJP in assembly BJP MLA retaliated
भाजपा विधायक, सत्येंद्रनाथ तिवारी और कृषि मंत्री, शिल्पी नेहा तिर्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची के सिरमटोली में फ्लाईओवर रैंप का निर्माण किया जा रहा है। जो आदिवासी समाज के बीच आक्रोश का कारण बन चुका है। दरअसल, जहां फ्लाईओवर के रैंप का निर्माण हो रहा है, वहां आदिवासी समाज का सरना स्थल है। आदिवासी समाज के द्वारा निर्माण कार्य के विरोध में शनिवार को रांची बंद बुलाया गया है, जिसको लेकर विधानसभा सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखा गया। कृषि मंत्री ने भाजपा पर इशारा करते हुए जहां भड़काने का आरोप लगाया तो वहीं भाजपा से गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि अब आदिवासी समाज का हेमंत सरकार से विश्वास उठ रहा है।

विज्ञापन


फ्लाईओवर रैंप के निर्माण कार्य को लेकर आदिवासी समाज में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।आदिवासी समाज द्वारा मांग किया जा रहा है कि फ्लाईओवर के रैंप का निर्माण कार्य बंद कराया जाए। लेकिन अब तक राज्य सरकार की ओर से इस ओर निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन




बता दें कि सरहुल पर्व नजदीक है। सिरमटोली सरना स्थल में सभी सरहुल के शोभायात्रा का पहुंचने की परंपरा है। ऐसे में आदिवासी समाज की मांग है कि जल्द इस दिशा में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आंदोलन के तहत समस्त आदिवासी संगठनों द्वारा रांची बंद का आह्वान किया गया है।आदिवासी समाज द्वारा बुलाया गया रांची बंद को लेकर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी हुई। झारखंड सरकार में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इशारों-इशारों पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात किए थे। उचित दिशा निर्देश दिया गया था। उसके बावजूद बंद बुलाई गई। इसमें कहीं न कहीं राजनीतिक संगठन का हाथ है, धर्म को राजनीति का हिस्सा बनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोरेन सरकार के मंत्री ने केंद्र सरकार से की मांग, पूर्व CM चंपाई सोरेन के लिए मांगा यह पद


गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सता पक्ष के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो अबुआ सरकार आदिवासियों की हितैषी बताने वाली सरकार है। लेकिन इसके बावजूद आदिवासी समाज आक्रोशित होकर सड़क पर उतरने को मजबूर है। इसका मतलब अब आदिवासी समाज का हेमंत सरकार से विश्वास उठने लगा है। कांग्रेस से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा, सिरमटोली विवाद में बीच का रास्ता जरूर निकाला जाएगा, पूरा आदिवासी समाज एकजुट है।

यह भी पढ़ें: रूस में काम कर रहे गढ़वा के मजदूर का स्वदेश लौटा शव, सोरेन सरकार ने दिखाई थी सक्रियता; जानें

सरहुल पर्व खुशी-खुशी मनाएं, चिंता की कोई बात नहीं : हेमंत सोरेन
सदन में जब सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप के विवाद को लेकर आदिवासी समाज की मांग को रखा गया तो इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज को संदेश देते हुए कहा कि सरहुल का पर्व खुशी-खुशी मनाएं, चिंता की कोई बात नहीं है। सरकार इस दिशा पर काम कर रही है। जल्द उचित निर्णय ले लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed