फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: The body of a worker from Garhwa working in Russia returned home

Jharkhand: रूस में काम कर रहे गढ़वा के मजदूर का स्वदेश लौटा शव, सोरेन सरकार ने दिखाई थी सक्रियता; जानें

Thu, 20 Mar 2025 04:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 04:52 PM IST
सार

Jharkhand: गढ़वा के युवक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर रूस से भारत पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि उनकी बीमारी के वजह से मौत हो गयी थी। झारखंड सरकार ने शव को वापस लाने में बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Jharkhand: The body of a worker from Garhwa working in Russia returned home
स्वदेश लौटा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार की तत्परता से रूस में काम कर रहे गढ़वा जिले के प्रवासी मजदूर रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर स्वदेश लाया गया। स्वर्गीय रवि कुमार रूस की ओओओ एलइव्ही स्टोरी जो इस्टा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कॉरपोरेट पार्टनर है, उसमें स्टील फिक्सर के रूप में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने सक्रियता दिखाई।

विज्ञापन

मृतक के पिता सच्चिदानंद चौधरी ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में बेटे की मौत की सूचना दी थी। इसके बाद नियंत्रण कक्ष ने प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट और भारतीय दूतावास, मास्को के सेकंड सेक्रेटरी (काउंसुलर) से संपर्क किया। दूतावास और कंपनी के सहयोग से आवश्यक दस्तावेजीकरण तेजी से पूरा किया गया, जिससे पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया में तेजी आई।

विज्ञापन


पढ़ेंबंशीधर महोत्सव को हेमंत सरकार ने घोषित किया राजकीय महोत्सव, गढ़वा जिले को मिला 183 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्गीय रवि कुमार का शव फ्लाइट संख्या एसयू 232 के माध्यम से 19 मार्च को मास्को से दिल्ली लाया गया और 20 मार्च को दिल्ली पहुंचा। गढ़वा के उपायुक्त ने भी शव को स्वदेश लाने में समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को संबल मिला है। विभाग की इस पहल की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed