फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Politics: Soren government minister asked the central government for this post for Champai Soren

Jharkhand Politics: सोरेन सरकार के मंत्री ने केंद्र सरकार से की मांग, पूर्व CM चंपाई सोरेन के लिए मांगा यह पद

Thu, 20 Mar 2025 08:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र जारी है। तमाम मुद्दों को लेकर पक्ष और सता पक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर बयान दे दिया है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग की है कि चंपाई सोरेन को ओडिशा का राज्यपाल बनाया जाए।

विज्ञापन
Jharkhand Politics: Soren government minister asked the central government for this post for Champai Soren
चंपाई सोरेन व रामदास सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजट सत्र के दौरान झारखंड सरकार और विपक्षी दलों के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। चाहे बांग्लादेशी का मुद्दा हो या मैया सम्मान योजना, तमाम मुद्दों को लेकर बहस जारी है। लेकिन इन सबके बीच झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने राज्य की मुख्य विपक्षी दल भाजपा से एक मांग कर दी। जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान में मंत्री रामदास सोरेन ने भाजपा से मांग करते हुए कहा चंपाई सोरेन को ओडिशा का राज्यपाल बनाया जाए। रामदास सोरेन ने कहा चंपाई सोरेन झारखंड के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। वह झामुमो से भाजपा में जाते हैं, लेकिन अफसोस भाजपा में वह इज्जत उन्हें नहीं दी गई, जो झामुमो परिवार में दी गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी को दी चुनौती, बोले- ...राजनीति से दे दूंगा इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


कम से कम ओडिशा का राज्यपाल बना दें: रामदास सोरेन
उन्होंने आगे कहा कि जिस लोभ में चंपाई सोरेन भाजपा में गए थे, वह नहीं हुआ। अभी उनकी हालत क्या है, वह सबको पता है। रामदास सोरेन ने तंज कसते हुए कहा कि ओडिशा में राज्यपाल का पद खाली है  भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नहीं तो कम से कम ओडिशा का राज्यपाल चंपाई सोरेन को बनाना चाहिए। भाजपा आदिवासी लीडर को सम्मान देने की बात करती है तो अविलंब चंपाई सोरेन को ओडिशा का राज्यपाल बनाए।

मैं जहां हूं, वहीं रहूंगा: चंपाई सोरेन
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद से भाजपा में सांगठनिक बदलाव किए जा रहे है। इस बीच सभी के नजरे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की ओर है। अक्सर सोशल मीडिया में चंपाई सोरेन की झामुमो में वापसी को लेकर कयास लगते हैं, लेकिन चंपाई सोरेन ने इसे सिरे से खारिज किया है और कहा है कि वह जहां हैं, वहीं रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed