फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Political Updates Hemant Soren BJP JMM Champai Soren MLA Poaching News in Hindi

झारखंड: CM हेमंत का आरोप- MLA खरीद-फरोख्त की ताक में BJP; कांग्रेस नेता बोले- INDIA ब्लॉक पर चंपई का असर नहीं

Sun, 18 Aug 2024 07:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Aug 2024 07:50 PM IST
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा गुजरात, असम और महाराष्ट्र से लोगों को लेकर आती है, ताकि आदिवासियों, दलितों, पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों के बीच नफरत फैला सके और उन्हें आपस में लड़वा सके। उन्होंने कहा कि समाज की बात छोड़िए, ये लोग परिवारों और पार्टियों को तोड़ने का काम करते हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Political Updates Hemant Soren BJP JMM Champai Soren MLA Poaching News in Hindi
चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में जाने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को खरीद रही है औ समाज को बांट रही है।

विज्ञापन


गोड्डा जिले में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गुजरात, असम और महाराष्ट्र से लोगों को लेकर आती है, ताकि आदिवासियों, दलितों, पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों के बीच नफरत फैला सके और उन्हें आपस में लड़वा सके। उन्होंने कहा कि समाज की बात छोड़िए, ये लोग परिवारों और पार्टियों को तोड़ने का काम करते हैं। वे विधायकों को खरीदते हैं। पैसे की ताकत से राजनेताओं को इधर से उधर जाने में देर नहीं लगती। 
विज्ञापन


हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन चुनाव की तारीख राज्य की विपक्षी पार्टी तय करेगी, न कि चुनाव आयोग। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग अब एक संवैधानिक संस्था नहीं रही। इसमें भाजपा के लोग कब्जा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता अजॉय कुमार ने रविवार को दावा किया कि झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन अगर भाजपा में शामिल होते हैं, तो इससे राज्य में विपक्षी गठंबधन 'इंडिया' को किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुमार ने कहा, अगर चंपई सोरेन पाला बदलते हैं, तो इससे राज्य में भाजपा नेताओं के मतभेद पैदा होंगे। 

कुमार ने कहा, सत्तारूढ़ गठबंधन को कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि हेमंत सोरेन इस साल विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन का चेहरा होंगे। चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह निश्चित तौर पर भाजपा के नेताओं के बीच दरार पैदा करेगा। 



सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन रविवार को दिल्ली पहुंचे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई के करीबी सहयोगी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कोलकाता से दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद झामुमो नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने किसी भाजपा नेता से मुलाकात नहीं की है और वे दिल्ली के निजी दौरे पर हैं। 

कुमार ने सवाल किया, अगर चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे, तो भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा का क्या होगा? भाजपा नेतृत्व ने वरिष्ठ आदिवासी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश की है। भाजपा को अपने नेताओं का अपमान करने की आदत है। 


कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर कुमार ने कहा, चिकित्सा प्रणाली में व्यापक सुधार की जरूरत है। ऐसे हमले देश में नए नहीं हैं। खुद डॉक्टर रहे कुमार ने कहा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना एक घिनौना अपराध है। इसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। लेकिन यह एकमात्र घटना नहीं है। महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। महिला डॉक्टर ड्यूटी पर थीं। मामले में एक व्यक्ति को अगले दिन गिरफ्तार किया गया। 

कांग्रेस के ओडिशा, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी प्रभारी कुमार ने कहा, देश के सभी सरकारी अस्पतालों की स्थिति ऐसी है कि डॉक्टरों को सोने के लिए उचित जगह नहीं मिलती। उन्हें कपड़े बदलने के लिए भी जगह मुश्किल से मिलती है। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में सुरक्षा की कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता ने कहा, कौन सी पार्टी सत्ता में है, यह मायने नहीं रखता। हम हमेशा महिलाओं पर होने वाले अत्याचारो के खिलाफ आवाज उठाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed